Virat Kohli Restaurant Opening News : क्रिकेटर भी अब कारोबारी बनने का विचार करने लगे हैं| दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हवाई बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अब रेस्टोरेंट (Restaurant) का कारोबार करने जा रहे हैं| बताया जाता है कि, वह जल्द ही अपना रेस्टोरेंट खोलेंगे| विराट कोहली का यह पहला रेस्टोरेंट मुंबई में होगा|
दिग्गज सिंगर किशोर कुमार के बंगले में विराट कोहली का रेस्टोरेंट
दरअसल, विराट कोहली (Virat Kohli) के रेस्टोरेंट खोलने की जानकारी दिग्गज दिवंगत सिंगर किशोर कुमार (Legendary Singer Late Kishore Kumar) के बेटे अमित कुमार ने दी है| जानकारी के मुताबिक, अमित कुमार ने बताया कि क्रिकेटर विराट कोहली उनके पिता दिवंगत किशोर कुमार के बंगले पर अपना रेस्टोरेंट शुरू करेंगे| विराट कोहली रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए बंगला किराए पर लेंगे|
हाल ही में खरीदी 19 करोड़ की प्रॉपर्टी
बताया जाता है कि, हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने साथ मिलकर मुंबई के नजदीक अलीबाग में एक लगभग आठ एकड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है| जिसकी कीमत करीब 19 करोड़ रूपए बताई जाती है| बतादें कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं| 11 दिसंबर, 2017 को दोनों की शादी हुई थी| वहीं, पिछले साल यानी 2021 में विराट और अनुष्का एक बेटी वामिका (Vamika) के माता-पिता बनें हैं|
विराट कोहली दुबई में खेल रहे मैच
फिलहाल, अगर इस समय विराट कोहली (Virat Kohli) के बारे में बात करें तो वह दुबई दौरे पर हैं| यहां इन दिनों एशिया कप 2022 के मैच चल रहे हैं| अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम का पाकिस्तान टीम से सामना हुआ था| जिसमें भारत की जीत हुई| हार्दिक पंड्या ने आखिरी समय कमान सँभालते हुए भारत को जीत दिलाई|
Virat Kohli Start Restaurant News
Legendary Singer Late Kishore Kumar
Virat Kohli Restaurant Opening News
